72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

  • 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 22 सितंबर 2026 को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में किया जाएगा।
  •  इस वर्ष समारोह में कुल 92 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
  • इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि पांच दशक से भी अधिक समय के बाद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह पहली बार नई दिल्ली से बाहर आयोजित किया जा रहा है। 
  • ऐसे में गुजरात में होने वाला यह समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देश के सबसे प्रतिष्ठित आधिकारिक फिल्म सम्मानों में शामिल हैं। 
  • इन पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी और हर साल भारत के राष्ट्रपति द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया जाता है। पुरस्कारों का संचालन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत किया जाता है।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के माध्यम से भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को पहचान दी जाती है। 
  • ये पुरस्कार देश के सिनेमा की विविधता, रचनात्मकता, कलात्मक गुणवत्ता और तकनीकी उपलब्धियों को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Tanya Chaudhary creates history in the hammer throw.

Tanya Chaudhary, a 22-year-old athlete from Uttar Pradesh, set a new national record with a stellar performance in the women's hammer th...

Popular Posts