- युगांडा के ऐतिहासिक तोरो साम्राज्य को 29 सितंबर 2026 को नया राजा मिल गया। फोर्ट पोर्टल सिटी स्थित करुज़ीका पैलेस में आयोजित भव्य समारोह में एडवर्ड रुकिडी किजानांगोमा का 13वें राजा के रूप में अभिषेक किया गया।
- राजगद्दी संभालने के बाद उन्होंने अपना शाही नाम एडवर्ड रुकिडी नयाबोंगो प्रथम रखा।
- किजानांगोमा ऐसे समय में तोरो साम्राज्य के राजा बने हैं, जब पिछले शासक के निधन के बाद उत्तराधिकार को लेकर राजपरिवार में लंबे समय से चर्चा चल रही थी।
- राजा ओयो न्यिम्बा कबांबा इगुरु चतुर्थ का अगस्त 2026 में 34 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद नए उत्तराधिकारी को लेकर राजपरिवार में अलग-अलग दावे सामने आए।
- उत्तराधिकार विवाद के दौरान 2022 में तैयार की गई एक कथित वसीयत का भी उल्लेख हुआ, जिसमें उत्तराधिकारी के नाम का दावा किया गया था।
- इस मुद्दे ने राजगद्दी को लेकर चल रही चर्चा को और जटिल बना दिया। इस बीच रानी बेस्ट केमिगिसा और राजकुमारी रूथ कोमुन्टाले के नाम भी उत्तराधिकार की चर्चा में सामने आए।
- आखिरकार बबीटो कबीले की 21 सदस्यीय समिति ने एडवर्ड रुकिडी किजानांगोमा को नए राजा के रूप में चुना।
- इसके बाद 15 सितंबर 2026 को तोरो साम्राज्य की सर्वोच्च परिषद ने भी सर्वसम्मति से उनके चयन को मंजूरी दे दी।
- अब अभिषेक समारोह के साथ किजानांगोमा ने औपचारिक रूप से तोरो साम्राज्य की राजगद्दी संभाल ली है।
Tags:
चर्चित व्यक्ति
