- भारतीय वायुसेना में एयर मार्शल केएए संजीब, एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस (AOM) का पदभार ग्रहण किया।
- उन्होंने यह जिम्मेदारी एयर मार्शल संजीव घुरतिया के 31 अगस्त 2026 को 39 वर्ष की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने के बाद संभाली है।
- वायुसेना के लिहाज से AOM की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस पद के तहत विमानों के रखरखाव, इंजीनियरिंग सपोर्ट, विभिन्न प्रणालियों के प्रबंधन और ऑपरेशनल संसाधनों की मेंटेनेंस प्लानिंग से जुड़ी जिम्मेदारियां आती हैं।
- इससे वायुसेना के विमानों और अन्य परिचालन संसाधनों की उपलब्धता और कार्यक्षमता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
- एयर मार्शल केएए संजीब को 3 सितंबर 1988 को भारतीय वायुसेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल ब्रांच) में कमीशन मिला था।
- करीब चार दशक के अपने करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।
- इनमें डायरेक्टर जनरल (एयरक्राफ्ट), डायरेक्टर जनरल (सिस्टम्स) और एयर मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (मेंटेनेंस प्लान्स) जैसे प्रमुख पद शामिल हैं।
Tags:
चर्चित व्यक्ति