- नोवाक जोकोविच ने रचा नया इतिहास" सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बीजिंग में चीन ओपन का पुरुष एकल खिताब जीतकर अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली।
- फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर ग्रोइन की चोट के चलते दूसरे सेट की शुरुआत में मैच से हट गए। उस समय जोकोविच 7-6(3), 0-1 से बढ़त बनाए हुए थे।
- इस जीत के साथ जोकोविच ने अपने करियर की 102वीं टूर-लेवल ट्रॉफी हासिल की। चीन ओपन में भी उनका दबदबा कायम है।
- टूर्नामेंट में सात बार हिस्सा लेने के बाद वह अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं और उनका रिकॉर्ड 34-0 हो गया है।
- 39 साल की उम्र में जोकोविच ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- वह एटीपी 500 के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- एटीपी 500 टूर्नामेंट की शुरुआत 2009 में हुई थी और इन प्रतियोगिताओं के विजेता को 500 रैंकिंग अंक मिलते हैं। :::
Tags:
खेल परिदृश्य
