रामानुजन पुरस्कार 2026


  • प्रोफेसर महेश काकड़े को रामानुजन पुरस्कार 2026" भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के प्रोफेसर महेश काकड़े को बीजगणितीय संख्या सिद्धांत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय शोध योगदान के लिए प्रतिष्ठित रामानुजन पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। 
  • सैद्धांतिक भौतिकी के अंतरराष्ट्रीय केंद्र और अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ ने 30 सितंबर 2026 को उनके चयन की घोषणा की थी, जिसकी जानकारी आईआईएससी ने 7 अक्टूबर को साझा की।
  • रामानुजन पुरस्कार विकासशील देशों के ऐसे युवा गणितज्ञों के उत्कृष्ट शोध को सम्मानित करता है, जिन्होंने सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद गणित के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
  • यह पुरस्कार वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जा रहा है। इसे सैद्धांतिक भौतिकी का अंतरराष्ट्रीय केंद्र और अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ संयुक्त रूप से संचालित करते हैं। 
  • पुरस्कार के तहत विजेता को 10,000 अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।
  • इस सम्मान के लिए विकासशील देशों के 45 वर्ष से कम उम्र के उन गणितज्ञों को पात्र माना जाता है, जिन्होंने अपने देश में कठिन परिस्थितियों के बीच उच्चस्तरीय शोध कार्य किया हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Chairman and Managing Director of the Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA)

Jatin Kumar Nayak assumed charge as the new Chairman and Managing Director (CMD) of the Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) o...

Popular Posts