बहुराष्ट्रीय अभ्यास तरंग शक्ति 2026

  • भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय अभ्यास तरंग शक्ति 2026 में जर्मनी के अत्याधुनिक Airbus A400M सैन्य परिवहन विमान की भागीदारी ने संयुक्त वायु अभियानों को एक नई मजबूती दी है। 
  • राजस्थान के जोधपुर वायुसेना स्टेशन और आसपास के एयरबेसों पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों की वायुसेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्त अभियान क्षमता को बढ़ाना है।
  • तरंग शक्ति का यह दूसरा संस्करण है, जिसकी थीम “Power in Partnership” रखी गई है।
  •  अभ्यास के दौरान लड़ाकू विमानों के अभियानों के साथ बड़े वायु समूहों में उड़ान संचालन और परिवहन विमानों की संयुक्त गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
  • जर्मन A400M और उसके चालक दल को भी इन संयुक्त अभियानों का हिस्सा बनाया गया है। 
  • इसका उद्देश्य अलग-अलग देशों के विमानों और क्रू के बीच समन्वय को बेहतर बनाना तथा बड़े पैमाने पर होने वाले बहुराष्ट्रीय हवाई अभियानों में एक-दूसरे के साथ प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता को मजबूत करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

SAFF Championship, 2026

The Indian football team made history on November 17, 2026, by defeating Pakistan 2-1 in the SAFF Championship final held at the Bangabandhu...

Popular Posts