- विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फ्रांसिस हाल्ज़ेन ने 1988 में दक्षिणी ध्रुव पर न्यूट्रिनो का पता लगाने की एक नई तकनीक का विचार प्रस्तुत किया था।
- आगे चलकर इसी अवधारणा ने आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्ज़र्वेटरी के निर्माण का रास्ता तैयार किया।
- अंटार्कटिका के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित आइसक्यूब दुनिया की सबसे बड़ी न्यूट्रिनो वेधशालाओं में से एक है, जो करीब एक घन किलोमीटर क्षेत्र में फैली है।
- इसके लिए बर्फ की गहराई में बड़ी संख्या में प्रकाश-संवेदी डिटेक्टर लगाए गए हैं।
- ये उपकरण न्यूट्रिनो के परमाणु नाभिक से टकराने के दौरान उत्पन्न होने वाली बेहद क्षणिक प्रकाश की चमक को दर्ज करते हैं।
- इस तरह वैज्ञानिक इन रहस्यमयी कणों का अध्ययन कर ब्रह्मांड में होने वाली अत्यंत ऊर्जावान घटनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करते हैं।
Tags:
पुरस्कार/सम्मान
