यूरोपीय शतरंज क्लब कप 2026

  • भारतीय शतरंज खिलाड़ी निहाल सरिन और कोनेरू हम्पी ने यूरोपीय शतरंज क्लब कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किए।
  •  मोंटेनेग्रो के बुडवा में 17 से 23 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं के बोर्ड 2 में पहला स्थान प्राप्त किया।
  • ओपन वर्ग में नोवी बोर शतरंज क्लब की ओर से खेलते हुए निहाल सरिन ने छह मुकाबलों में कुल पांच अंक अर्जित किए। 
  • उन्होंने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि दो बाजियां ड्रॉ रहीं। सरिन ने जॉर्डन वान फॉरेस्ट और कार्तिकेयन मुरली जैसे खिलाड़ियों को हराकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने बोर्ड 2 का व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • वहीं, भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने भी अपनी स्पर्धा में बोर्ड 2 पर स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। 
  • दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय क्लब शतरंज प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को खास पहचान दिलाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Joint Military Exercise ‘Harimau Shakti-VI’

The sixth joint military exercise between India and Malaysia, ‘Harimau Shakti–VI’, commenced on November 19, 2026, in Ipoh, Malaysia. The 12...

Popular Posts