29वां विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप

  • भारत के दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 23 अक्टूबर 2026 को इंग्लैंड के ग्रेट विर्ली में आयोजित विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।
  •  फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के रॉबर्ट हॉल को 1,906–1,206 के अंतर से हराया। करीब पांच घंटे तक चले इस रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ आडवाणी ने अपने करियर का 29वां विश्व खिताब हासिल किया।
  •  यह बिलियर्ड्स में उनका 21वां विश्व चैंपियनशिप खिताब है।
  • फाइनल मुकाबले में एक समय आडवाणी 300 से अधिक अंकों से पिछड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने धैर्य और बेहतरीन रणनीति के दम पर जोरदार वापसी की। 
  • हॉल के एक शॉट चूकने का फायदा उठाते हुए आडवाणी ने लगातार 587 अंकों का ब्रेक बनाया। यह प्रतियोगिता का सबसे बड़ा ब्रेक रहा, जिसने उन्हें मुकाबले में निर्णायक बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • बिलियर्ड्स में एक खिलाड़ी द्वारा अपनी बारी के दौरान लगातार बनाए गए अंकों को ‘ब्रेक’ कहा जाता है। आडवाणी की इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स में उनकी श्रेष्ठता साबित की।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Joint Military Exercise ‘Harimau Shakti-VI’

The sixth joint military exercise between India and Malaysia, ‘Harimau Shakti–VI’, commenced on November 19, 2026, in Ipoh, Malaysia. The 12...

Popular Posts