सुनील भारती मित्तल को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 12 अक्टूबर 2026 को भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांस के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान ‘लीजियन ऑफ ऑनर’ के शेवेलिये (शूरवीर) पद से सम्मानित करने की घोषणा की।
  •  यह फ्रांस का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है। इस सम्मान का प्रतीक चिह्न 28 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास में प्रदान किया जाना निर्धारित है।
  • सुनील भारती मित्तल को यह सम्मान भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने तथा दूरसंचार एवं डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जा रहा है।
  •  भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथू ने फ्रांस के साथ मित्तल के तीन दशकों से अधिक समय से चले आ रहे संबंधों का उल्लेख किया। यह जुड़ाव वर्ष 1992 में एयरटेल की शुरुआत के समय से ही रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Bihar STET 11-12 Chemistry Chapterwise Solved & Question Bank 2027

Bihar STET 11-12 Chemistry Chapterwise Solved & Question Bank 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts