पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी

  • पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में किया जाएगा। 
  • वर्ष 2009 में आयोजित पंजाब गोल्ड कप के बाद राज्य में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। 
  • भारत दूसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा और मौजूदा चैंपियन के तौर पर खिताब बचाने उतरेगा।
  • इस प्रतियोगिता में भारत सहित मलेशिया, दक्षिण कोरिया, चीन, जापान और बांग्लादेश की टीमें भाग लेंगी।
  •  टूर्नामेंट के लीग चरण में सभी छह टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। अंक तालिका में शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। 
  • भारतीय टीम 27 अक्टूबर को जालंधर में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
  • टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले जालंधर के बर्ल्टन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 
  • यहां 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक उद्घाटन समारोह और लीग चरण के मैच आयोजित होंगे। 
  • इसके बाद प्रतियोगिता मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पहुंचेगी, जहां 4 और 5 नवंबर को सेमीफाइनल, कांस्य पदक का मुकाबला और फाइनल खेला जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

American artist Peter Nagy passes away

American artist and art gallery director Peter Nagy passed away on October 13, 2026, at the age of 67, following a prolonged illness. He beg...

Popular Posts