- आईबीएम और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत आने वाले एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब ने 13 अक्टूबर 2026 को मुंबई में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
- आईबीएम थिंक 2026 सम्मेलन के दौरान घोषित इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य भारत के डीप-टेक स्टार्टअप को आधुनिक तकनीकों, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और नवाचार के अवसरों से जोड़ना है।
- इस साझेदारी के अंतर्गत दोनों संस्थाएं चयनित उभरते स्टार्टअप को एंटरप्राइज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), हाइब्रिड क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएंगी।
- इसके अलावा, आईबीएम अपने वॉटसनएक्स प्लेटफॉर्म, आईबीएम बॉब, आईबीएम सॉवरेन कोर और सुरक्षा एवं स्वचालन से संबंधित समाधानों के उपयोग को लेकर स्टार्टअप को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
- इस पहल से भारतीय स्टार्टअप को उन्नत तकनीक अपनाने और अपने नवाचारों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Tags:
संधि/समझौता
.jpg)