- डॉ. सुधा यादव ने 16 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु के राजभवन में कर्नाटक के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की।
- उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर 2026 को उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी।
- डॉ. सुधा यादव ने थावरचंद गहलोत की जगह ली, जिन्होंने 11 जुलाई 2021 से कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। वह कर्नाटक के राज्यपाल का पद संभालने वाली दूसरी महिला बनी हैं।
- उनसे पहले वी.एस. रमादेवी इस पद पर आसीन हो चुकी हैं। भारतीय संविधान के तहत राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और राज्य के संवैधानिक प्रशासन में राज्यपाल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
Tags:
चर्चित व्यक्ति
