- केंद्र सरकार ने 16 अक्टूबर 2026 को वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) का पुनर्गठन करते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस.सी.एल. दास को ब्यूरो का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
- उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है, जिसकी अवधि संबंधित आदेश की अधिसूचना जारी होने की तारीख से प्रभावी होगी।
- एस.सी.एल. दास 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम तथा केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर से संबंधित रहे हैं।
- वे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए।
- 16 अक्टूबर 2026 तक वे दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं।
Tags:
चर्चित व्यक्ति
