तमिल संगीत के दिग्गज देवनासन चोक्कालिंगम का निधन


  • तमिल फिल्म जगत के जाने-माने संगीतकार देवा का 17 अक्टूबर 2026 को चेन्नई में 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 
  • उनका पूरा नाम देवनासन चोक्कालिंगम था। जानकारी के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें 17 अक्टूबर की सुबह एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया।
  • देवा ने अपने लगभग चार दशक लंबे संगीत सफर में फिल्म जगत को कई यादगार धुनें दीं। उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया और तमिल के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़ तथा मलयालम फिल्मों के लिए भी काम किया। 
  • हालांकि, उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता तमिल सिनेमा में अपने संगीत के कारण मिली। 
  • उनकी चर्चित फिल्मों में अन्नामलाई, बाशा, आसै, काधल कोट्टई, नेरुक्कु नेर, वाली और कुशी जैसी फिल्में शामिल हैं। उनके निधन की खबर से फिल्म संगीत जगत में शोक की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Chairman of FSIB

On October 16, 2026, the Central Government reconstituted the Financial Services Institutions Bureau (FSIB) and appointed retired IAS office...

Popular Posts