अंडर-19 एशिया कप,2026

  • भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 14 नवंबर 2026 को ओमान की राजधानी मस्कट के अल अमीरात क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से शिकस्त देकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। 
  • भारत ने 2021 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।
  • पाकिस्तान द्वारा दिए गए 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 339 रन बना लिए। 
  • मुकाबले का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ। भारतीय बल्लेबाज मोहित उल्वा ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की अहम पारी खेली। 
  • उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर भारत को रोमांचक जीत दिलाई और टीम को खिताब तक पहुंचाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Under-19 Asia Cup, 2026

On November 14, 2026, the Indian Under-19 cricket team secured the Asia Cup title for the ninth time by defeating Pakistan by one wicket in ...

Popular Posts