- पीएम नरेंद्र मोदी 16 नवंबर 2026 को दो दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे।
- इस यात्रा के दौरान वे 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
- वर्ष 2026 में आसियान की अध्यक्षता कर रहा फिलीपींस 17 नवंबर को भारत-आसियान शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
- बैठक में भारत और आसियान देशों के नेता आपसी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, वर्ष 2026 से 2030 के बीच लागू होने वाली भारत-आसियान कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
- सम्मेलन के एजेंडे में व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देना, समुद्री सुरक्षा में सहयोग मजबूत करना और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर चर्चा करना प्रमुख रूप से शामिल है।
- इसके साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते भू-राजनीतिक और सामरिक हालात पर भी नेताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा।
Tags:
सम्मेलन/समारोह
