पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026

  • पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 समारोह का आयोजन 20 नवंबर को नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में किया जाएगा। 
  • आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी विकास विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी लगाने वाले विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन, डिजिटल लेनदेन और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को पहचान देना है।
  • समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 
  • कार्यक्रम के दौरान राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों, शहरी स्थानीय निकायों, वित्तीय संस्थानों और सहयोगी संगठनों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए कुल 52 पुरस्कार और पांच विशेष सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

TIME100 Next India List, 2026

On November 19, 2026, TIME magazine published its first international 'TIME100 Next India' list. The list features 100 influential, ...

Popular Posts