भारत-कनाडा नौसैनिक अभ्यास

  • भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि और कनाडा की रॉयल कैनेडियन नेवी के एचएमसीएस रेजिना ने 15 नवंबर 2026 को समुद्र में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया। 
  • इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी समन्वय, परिचालन क्षमता और सहयोग को और मजबूत करना था।
  • अभ्यास के दौरान दोनों युद्धपोतों ने कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में भाग लिया। इनमें एक-दूसरे के जहाजों पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, हेलीकॉप्टर के माध्यम से आवश्यक सामान का आदान-प्रदान और PASSEX अभ्यास शामिल रहा।
  • PASSEX एक सीमित अवधि का समुद्री अभ्यास होता है, जिसमें किसी क्षेत्र से गुजरने वाले या वहां मौजूद नौसैनिक जहाज एक साथ अभ्यास करते हैं। 
  • इसके जरिए जहाजों के बीच संचार व्यवस्था, समुद्री संचालन और आपसी तालमेल को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

TIME100 Next India List, 2026

On November 19, 2026, TIME magazine published its first international 'TIME100 Next India' list. The list features 100 influential, ...

Popular Posts