तंगलांग ला में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित रेलवे स्टेशन

  • भारत की महत्वाकांक्षी बिलासपुर–मनाली–लेह रेल परियोजना के तहत तंगलांग ला दर्रे के नीचे करीब 5,256 मीटर की ऊंचाई पर रेलवे स्टेशन बनाने की योजना है।
  •  यदि यह योजना पूरी होती है, तो भारत दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशन का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है। 
  • यह स्टेशन चीन के तांगगुला रेलवे स्टेशन से भी अधिक ऊंचाई पर होगा। इस रेल मार्ग के जरिए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और लद्दाख के लेह के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित करने का लक्ष्य है।
  • करीब 489 किलोमीटर लंबी इस ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्देश्य लद्दाख तक परिवहन और संपर्क सुविधाओं को बेहतर बनाना है। 
  • सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के कारण रक्षा मंत्रालय ने भी इस परियोजना को विशेष महत्व दिया है। परियोजना पर लगभग 1.31 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्तावित रेल मार्ग में करीब 270 किलोमीटर का हिस्सा सुरंगों के माध्यम से गुजरेगा।
  • रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस महत्वाकांक्षी परियोजना का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है और इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भी तैयार हो चुकी है। 
  • परियोजना के साकार होने से लद्दाख की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ भारतीय रेलवे के नाम एक नया विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

The world's highest railway station will be built at Tanglang La

Under India’s ambitious Bilaspur–Manali–Leh rail project, there is a plan to construct a railway station beneath the Tanglang La mountain pa...

Popular Posts