प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(30-09-2021)

प्रश्न:-


1. ‘त्रिपिटक’ धर्म ग्रन्थ का संबंध किस धर्म से है?
(a) हिन्दू (b) जैन
(c) पारसी (d) बौद्ध

2. भारत में मनसबदारी प्रथा किसने शुरू की?
(a) बाबर (b)) हुमायूं
(c) अकबर (d) जहांगीर

3. महाराजा रणजीत सिंह के राज्य की राजधानी क्या थी?
(a) पटना (b) फतेहपुर सिकरी
(c) इस्लामाबाद (d) लाहौर

4. गाँधी जी ने किस वर्ष में असहयोग आंदोलन की शुरूआत की थी?
 (a)   1880                           (b)   1900
          (c)   1920                            (d)  1940

5. इंडिया गेट का डिजाइन.............ने तैयार किया था।
(a) फ्रैंक लॉयड राईट (b) सर एडविन ल्यूटीएंस
(c)  फ्रैंक गेहरी (d) जाहा हादिद

6. भारत के संविधान में न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति और न्यायपालिका की स्वतंत्रता का.............संविधान से लिया गया है–
(a)    ब्रिटिश (b)) आयरलैंड
(c)    कनाडा (d) अमेरिका

7. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 356 किसके बारे में है?
(a) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्त
(b) राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करना
(c) शासकीय भाषा के रूप में हिन्दी
(d) कश्मीर को विशेष दर्जा

8. हमारे देश में शिक्षा का अधिकार एक.........अधिकार है।
(a) राजनीतिक (b) मूलभूत
(c) सामाजिक(d) विधिक

9. राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति के कार्यों का निर्वहन कौन करता है?
(a)  नियंत्रक एवं महा लेखापरीक्षक  
(b)   महा अधिवक्ता 
(c)   भारत के मुख्य न्यायाधीश
(d)   अटॉर्नी जनरल  

10. लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
(a) 11 (b) 9
(c)   7 (d) 5


उत्तर :-

1. (D) तीन भागो में विभाजित त्रिपिटक (विनयपिटक, सुत्तपिटक, अभिधम्भ पिटक) बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रन्थ है। त्रिपिटक में महात्मा बुद्ध के बुद्धत्व (ज्ञान) प्राप्त करने से लेकर महापरिनिर्वाण तक दिये हुए प्रवचनों का संकलन किया गया है। यह पालि भाषा में लिखा गया है जिसका रचनाकाल लगभग 100 ई. पू. से 500 ई. पू. माना जाता है। जबकि हिन्दुओं का प्रमुख ग्रन्थ-गीता जैनों का आगम तथा पारसीयों का जिन्द अवेस्ता है।

2. (C) भारत में मनसबदारी व्यवस्था सर्वप्रथम अकबर के शासनकाल में शुरू किया गया। मनसबदारी व्यवस्था मूलत: मध्य-एशिया से लिया गया था जो मंगोलों की दशमलव पद्यति पर आधारित था। मनसबदारी व्यवस्था की प्रेरणा खलीफा अब्वासईद द्वारा आरंभ की गयी। ढाँचागत आधार पर इसे दो भागों - जात एवं सवार में बाँटा गया था, जहाँ जात शब्द पद सूचक होता जबकि सवार शब्द घुड़सवार दस्ते का बोध कराता था।

3. (D) महाराणा रणजीत सिंह की राजधानी लाहौर थी। उन्होंने पंजाब के छोटे-छोटे राज्यों को मिलाकर एक शक्तिशाली सिक्ख साम्राज्य में बदल दिया। रणजीत सिंह ने पंजाब पर अंग्रेजो का शासन नहीं स्थापित होने दिया।

4. (C) असहयोग आंदोलन की शुरूआत गांधीजी द्वारा 1 अगस्त, 1920 ई. को किया गया। असहयोग कार्यक्रम पर विचार हेतु सितम्बर 1920 ई. में कलकत्ता में कांग्रेस का विशेष अधिवेशन बुलाया गया। गांधी जी के असहयोग प्रस्ताव कर विरोध सर्वप्रथम ऐनी बेसेन्ट ने किया जबकि प्रमुख विरोधी सी.आर. दास, (इनका विरोध विधान परिषदों के बहिष्कार को लेकर था) मदन मोहन मालवीय, सी.आर. दास, विपिन चन्द्र पाल, मुहम्मद अली जिन्ना, शंकर नारायण के विरोध के बावजूद अली बन्धुओं तथा मोती लाल नेहरू के सहयोग से प्रस्ताव पास हो गया। यही वह क्षण था जहाँ से गांधी युग की शुरूआत हुई।

5. (B) इण्डिया गेट या अखिल भारतीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली के राजपथ पर स्थित लाल और पीले बलुआ पत्थरों से बना 43 मीटर ऊँचा विशाल द्वार है जिसका डिजाइन सर एडवर्ड लुटियन्स ने तैयार किया था। इसे सन् 1931 में बनाया गया था। मूल रूप से इस स्मारक का निर्माण अंग्रेज शासकों द्वारा उन 78000 भारतीय सैनिकों की स्मृति में किया गया था जो ब्रिटिश सेना में भर्ती होकर प्रथम विश्वयुद्ध और अफगान युद्धों में शहीद हुुए थे। यूनाइटेड िंवंâगडम के कुछ सैनिकों और अधिकारियों सहित 13.300 सैनिकों के नाम, गेट पर उत्कीर्ण हैं।

6. (D) भारत के संविधान ने अपने अधिकतर उपबंध विश्व के कई देशों के संविधानों से लिए है। अमेरिकी संविधान से मूल अधिकार, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, न्यायिक पुनरावलोकन का सिद्धान्त उपराष्ट्रपति का पद, उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों का पद से हटाया जाना और राष्ट्रपति पर महाभियोग लिया गया है।

7. (B) अनु. 356 राष्ट्रपति को यह घोषणा करने का अधिकार देता है कि यदि वह आश्वस्त है कि वह स्थिति आ गयी है कि राज्य सरकार संविधान के उपबन्धों के अनुरूप नहीं चल सकती है, तो राष्ट्रपति राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर या दूसरे ढंग से (राज्यपाल के विवरण के बिना) भी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर सकता है। ध्यातव्य है संविधान के भाग 18 में अनु. 352 से 360 तक आपातकालीन उपबन्ध उल्लिखित है।

8. (B) 86वें संविधान संशोधन द्वारा प्रारम्भिक शिक्षा को मूलभूत मूल अधिकार बनाया गया। इसके अन्तर्गत अनु. 21 (क) में घोषणा की गयी कि राज्य 6 से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगा।

9. (C) अनुच्छेद 65 के अनुसार यदि मृत्यु, त्यागपत्र अथवा हटाए जाने की स्थिति में राष्ट्रपति का पद रिक्त हो तो पद का कार्यभार उप-राष्ट्रपति संभालेगा तथा यदि किन्ही कारणों से उप-राष्ट्रपति भी उपलब्ध नहीं है तो उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश या उसके भी अनुपस्थित रहने की दशा में उसी न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश, जो उस समय उपलब्ध हों, राष्ट्रपति के कृत्यों का संपादन करेगा। 

10. (D) भारतीय संविधान के अनुसार लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, इसके अतिरिक्त लोकसभा की अवधि आपात की स्थिति में एक बार में एक वर्ष तक बढ़ायी जा सकती है, किन्तु इसका विस्तार किसी भी दशा में आपातकाल खत्म होने के बाद छह महीने की अवधि से अधिक नहीं हो सकता। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Jnanpith Award

Renowned Tamil poet and lyricist Vairamuthu has been honored with the prestigious Jnanpith Award for the year 2025. This honor has been conf...

Popular Posts