प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(27-10-2021)


1. एक घंटे में समयांतर में देशांतरीय दूरी होगी–
(a) 15° (b) 30°
(c) 45° (d) 60°
उत्तर-(A)
व्याख्या : विश्व को 24 समय जोनों में विभाजित किया गया है। इन समय जोनों को ग्रीनविच मीन टाइम व मानक समय में एक घण्टे के अन्तराल के आधार  पर विभाजित किया गया है, अर्थात प्रत्येक जोन 15° के बराबर होता है। ग्रीनविच याम्योत्तर 0° देशान्तर पर है, जो कि ग्रीनलैण्ड व लार्वोनियन सागर, ब्रिटेन, स्पेन, अल्जीरिया, फ्रांस, माले, बुर्कीना फांसो, घाना व दक्षिण अटलांटिक समुद्र से गुजरता है। 

2. S.E.Z.का पूरा नाम क्या है?
(a) स्पेशल यूरोपीय जीन्स (b) स्पेशल इकोनामी जोन्स्
(c) उपरोक्त दोनों (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
व्याख्या – 1 अप्रैल, 2000 से प्रभावी एग्जिम नीति में चीनी मॉडल का अनुसरण करते हुए विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) योजना लागू की गई जिसका उद्देश्य निर्यात हेतु अंतर्राष्ट्रीय रूप से प्रतिस्पर्धी एवं बाधारहित वातावरण उपलब्ध कराना है। सूरत, चेन्नई, विशाखापट्टनम्, कोच्चि, नोएडा आदि प्रमुख विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) है।

3. विजयनगर राज्य किस नदी के किनारे स्थित था?
(a) गंगा (b) कावेरी
(c) तुंगभद्रा (d) कृष्णा
उत्तर-(C)
व्याख्या - विजयनगर (लगभग 1350 ई. से 1565 ई.) राज्य तुंगभद्रा नदी के उत्तरी तट पर स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1336 में हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों ने की थी। हरिहर और बुक्का ने अपने पिता संगम के नाम पर संगम राजवंश की स्थापना की। विजयनगर साम्राज्य की राजधानियाँ क्रमश: अनेगुंडी या अनेगोण्डी, विजयनगर, पेनुगोण्डा तथा चन्द्रगिरि थी। हप्पी, विजयनगर की पुरानी राजधानी का प्रतिनिधित्व करता है। विजयनगर का वर्तमान नाम ‘हप्पी’ (हस्तिनावती) है। 

4. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(a) भारत (b) ब्रिटेन
(c) जिनेवा (d) वियना
उत्तर- (C)
व्याख्या – 1 जनवरी, 1995 को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) की स्थापना हुई। इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैण्ड) में है। इस अंतर्राष्ट्रीय संगठन का उद्देश्य आयात शुल्क और दूसरी व्यापार बाधाओं को दूर करके विभिन्न देशों के बीच मुक्त व्यापार बढ़ाना है। इस तरह से यह भूमण्डलीयकरण का पर्याय ही हो चुका है। वर्तमान में विश्व के 164 देश इसके सदस्य हैं। इसका 164वाँ सदस्य देश अफगानिस्तान है जो जुलाई 2007 में सदस्य बना।

5. निम्नलिखित में से अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या कितनी है?
(a) 15 (b) 14
(c) 16 (d) 18
उत्तर- (A)
व्याख्या – अंतर्राष्ट्र्रीय न्यायालय की स्थापना 3 अप्रैल, 1946 को हेग (नीदरलैण्ड) में हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 15 होती है। प्रत्येक न्यायाधीश का कार्यकाल 9 वर्ष का होता है। न्यायालय की गणपूर्ति के लिए नौ न्यायाधीशों की संख्या होनी चाहिए। और 5 न्यायाधीश सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों के देश के होते हैं। इसक वर्तमान अध्यक्ष अब्दुल कावी अहमद यूसुफ हैं।

6. भारत में वीरता के लिए सबसे बड़ा कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है?
(a) भारत रत्न (b) ज्ञानपीठ
(c) अशोक चक्र (d)परमवीर चक्र
उत्तर- (D)
व्याख्या – परमवीर चक्र वीरता का सर्वोच्च सम्मान सूचक पदक है जो जल, थल, नभ में शत्रु के सामने असीम पराक्रम तथा अदम्य साहस दिखाने या आत्म बलिदान करने पर भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। 26 जनवरी, 1950 से शुरू किया गया यह पदक मरणोपरान्त भी दिया जाता है।

7. निम्नलिखित में से किस नृत्य का जोड़ा सही नहीं है?
(a) घूमर - राजस्थान (b) गरबा - गुजरात
(c) छाऊ - बिहार (d) मयूर – मध्य प्रदेश
उत्तर- (D)
व्याख्या – मयूर नृत्य, उत्तर प्रदेश का नृत्य है। मथुरा (प्राचीन ब्रज क्षेत्र) में रास, रासक, दण्ड रासक तथा झूला नृत्य अपनी भाव-भंगिया से लोगों के मन मोह लेता है। अत: उत्तर प्रदेश के अन्य लोक नृत्य – आल्हा, कजरी, झूला नृत्य आदि हैं।

8. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध सितार से नहीं है?
(a) पं. रविशंकर प्रसाद (b) निखिल बनर्जी
(c)उमाशंकर मिश्र (d) अलाउद्दीन खां
उत्तर- (D)
व्याख्या – पंडित रविशंकर प्रसाद, निखिल रंजन बनर्जी, उमाशंकर मिश्र, विलायत खां तथा शाहिद परवेज आदि सभी सितार वादक से सम्बन्ध है जबकि अलाउद्दीन खां अमजद अली खां, हाफिज खां आदि सरोद वादक के संगीतकार है।

9. सिविल सेवा किसके शासन काल में प्रारम्भ की गई थी?
(a) लॉर्ड कैंनिंग (b) लॉर्ड कर्जन
(c) लॉर्ड कार्नवालिस (d) लॉर्ड डलहौजी
उत्तर-(C)
व्याख्या - वर्ष 1793 में लार्ड कार्नवालिस के शासन काल (1786 से 1793 एवं 1805 ई.) में सिविल सेवा (नागरिक सेवा) का प्रारम्भ हुआ। लार्ड कार्नवालिस को ‘सिविल सेवा का जन्मदाता’ कहा जाता है।

10. सर्वप्रथम किस को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया?
(a) धीरेन गागुली (b) राजकपूर
(c) दिलीप कुमार (d) देविका रानी रोरिक
उत्तर- (D)
व्याख्या – सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति को दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सर्वप्रथम 1969 में देविका रानी रोरिक को यह पुरस्कार दिया गया, जबकि पृथ्वी राज कपूर को मरणोपरान्त 1971 ई. को दिया गया। 66वाँ दादा साहेब फाल्के पुरस्कार वर्ष 2019 में अभिनेता अमिताभ बच्चन को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

‘Mission Ornamental Fish 2031’

On September 3, 2026, Vice President C.P. Radhakrishnan released the strategic action plan for ‘Mission Ornamental Fish 2031’ at Agatti, Lak...

Popular Posts