भारत और फ्रांस के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स शक्ति 2021’



द्विवार्षिक भारत-फ्रांस सैन्य अभ्यास एक्स शक्ति 2021’ का छठा संस्करण 12 दिनों के गहन संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण के बाद 25 नवंबर, 2021 को संपन्न हुआ। इस सैन्य अभ्यास में कृत्रिम इंसर्जेंसी का मुकाबला करने/आतंकवाद विरोधी माहौल से निपटने में चरमपंथी समूहों पर अपनी युद्ध शक्ति और प्रभुत्व का प्रदर्शन किया गया। इस सैन्य अभ्यास ने दोनों सैन्य टुकड़ियों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत संयुक्त माहौल में आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें मुकाबले की तैयारी और आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए सामरिक प्रशिक्षण सहित अर्ध शहरी वातावरण में प्रशिक्षण की वैधता भी शामिल थी। दोनों टुकड़ियों ने अपनी सर्वोत्तम परिचालन प्रक्रियाओं और अनुभवों को साझा किया। दोनों सेनाओं की टुकड़ियों ने न केवल सामरिक अभ्यासों में बल्कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी कंधे से कंधा मिलाकर सद्भाव की भावना को विकसित किया।

दोनों ही सैन्य टुकड़ियों ने इस अभ्यास के दौरान हासिल किए गए मानकों के संदर्भ में इस अभ्यास से अर्जित परिणामों पर संतोष व्यक्त किया। यह अभ्यास विश्व को आतंकवाद से मुक्त करने की शपथ की दिशा में एक और उल्लेखनीय मील का पत्थर साबित हुआ है।  इस अभ्यास ने निश्चित रूप से दोनों भागीदार देशों के बीच सैन्य कूटनीति को आगे बढ़ाने में एक अन्य आयाम भी जोड़ा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

57th International Film Festival

A significant announcement has emerged for both the Indian cinematic landscape and the global film industry. The Ministry of Information and...

Popular Posts