- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
- उन्हें पांच वर्ष की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, के लिए नियुक्त किया गया है।
- प्रोफेसर डी पी सिंह के 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर इस्तीफा देने के बाद, यूजीसी अध्यक्ष का पद 07 दिसंबर, 2021 से खाली था।
- उनकी नियुक्ति 2018 में हुई थी।
Tags:
चर्चित व्यक्ति