उत्तर प्रदेश के 170 राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 368 पदों पर भर्ती जल्द शुरू होने जा रही है।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पदों का ब्योरा शासन को भेज दिया है। शासन से अधियाचन मिलने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग विज्ञापन जारी कर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने पहली बार रिक्त पदों की जानकारी ऑनलाइन मांगी थी।
इसके साथ ही संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों से शपथपत्र भी लिया था, ताकि भर्ती के बाद रिक्त पदों को लेकर किसी तरह के विवाद की स्थिति पैदा न हो।
Tags:
vacancy
