प्रश्न-
1. संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे?
(a) पंडित नेहरू
(b) सरदार पटेल
(c) बीएन राव
(d) अम्बेडकर
2. भारत के संविधान के आमुख का लक्ष्य उसके सभी नागरिकों के लिये सुनिश्चित करना है-
1. सामाजिक तथा आर्थिक न्याय
2. विचार तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
3. अवसर की समानता
4. व्यक्ति की प्रतिष्ठा
नीचे दी गई कूट-स्कीम में से सही उत्तर का चयन कीजिये-
(a) 1 और 2 (b) 1, 2 और 3
(c) 2, 3 और 4 (d) सभी चारों
3. संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा उद्योग के प्रबंधन में कर्मकारों की भागीदारी का प्रावधान दिया गया है?
(a) अनुच्छेद 43 (b) अनुच्छेद 43A
(c) अनुच्छेद 45 (d) अनुच्छेद 47
4. किसने कहा कि भारतीय संघवाद ‘‘भारत की विशिष्ट आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु एक नये प्रकार का संघवाद है’’?
(a) ग्रेनविले ऑस्टिन (b) आइवर जेनिंग्स
(c) एलेक्जेंडरविज (d) रोनाल्ड वाट्ज
5. लोकसभा में किसी विधेयक पर आम बहस किस स्तर पर होती है?
(a) विधेयक की प्रस्तुति के समय
(b) द्वितीय वाचन के समय
(c) प्रतिवेदन स्तर पर
(d) तृतीय वाचन के समय
6. गिनी गुणांक माप है–
(a) आय-वितरण की असमानता का
(b) किसी संयंत्र की पूंजी-तीव्रता का
(c) कृषि उत्पादन का औद्योगिक उत्पाद से अनुपात का
(d) द्वितीयक क्षेत्र में रोजगार का तृतीयक क्षेत्र में रोजगार से अनुपात का
7. निम्नलिखित में से किस कर का आरोपण केन्द्र करता है, किन्तु संग्रह और विनियोजित राज्य करता है?
(a) स्टाम्प शुल्क (b) यात्री और माल कर
(c) सम्पदा शुल्क (d) समाचार पत्रों पर कर
8. रुपये की परिवर्तनीयता से क्या तात्पर्य है?
(a) रुपये के नोटों के बदले सोना प्राप्त कर सकना
(b) रुपये के मूल्य को बाजार की शाqक्तयों द्वारा निर्धारित होने देना
(c) रुपये को अन्य मुद्राओं में और अन्य मुद्राओं को रुपये में परिर्वितत करने की स्वतंत्र रूप से अनुज्ञा प्रदान करना।
(d) भारत में मुद्राओं के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बाजार विकसित करना
9. निम्नलिखित में से कौन सा एक वित्तीय समावेशन का उद्देश्य नहीं है?
(a) गरीब आबादी के लिये वित्तीय सेवाओं का विस्तार करना।
(b) कमजोर वर्ग की संभावित संवृद्धि के द्वार खोलना।
(c) बैिंकग अधो:संरचना को सिकोड़ना।
(d) ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं का प्रसार।
10. भारत में मृदा अपक्षय समस्या निम्नलिखित में से किससे/किनसे सम्बन्धित है/ हैं?
1. वेदिका कृषि
2. वनोन्मूलन
3. उष्णकटिबन्धी जलवायु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए–
(a) केवल 2 और 2 (b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3 (d) 1, 2 और 3
उत्तर-
1. (B) संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु गठित सलाहकार समिति के अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।
2. (D) भारतीय संविधान का मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकों को निम्न अधिकार दिलाना है-(क) सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक, (ख) विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म व उपासना (ग) पद एवं अवसर की समानता, (घ) व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता व अखंडता। हमारे संविधान निर्माताओं के समक्ष भारत में एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना का लक्ष्य था।
3. (B) अनुच्छेद 43 के अनुसार, ``राज्य उपयुक्त विधान या र्आिथक संगठन द्वारा या किसी अन्य रीति से कृषि के, उद्योग के या अन्य प्रकार के सभी कर्मकारों को काम, निर्वाह मजदूरी, शिष्ट जीवन स्तर और अवकाश का सम्पूर्ण उपभोग सुनिश्चित करने वाली काम की दशाएं तथा सामाजिक और सांस्कृतिक अवसर प्रदान कराने का प्रयास करेगा और विशिष्टतया ग्रामों में कुटीर उद्योगों को वैयक्तिक या सहकारी आधार पर बढ़ाने का प्रयास करेगा।''
अनुच्छेद 43 (क) उद्योगों में कर्मकारों के भाग लेने के बारे में उपबन्ध करता है। उसके अनुसार, ``राज्य किसी उद्योग में लगे हुए उपक्रमों, स्थापनों या अन्य संगठनों के प्रबन्ध में कर्मकारों का भाग लेना सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त विधान द्वारा या किसी अन्य रीति से कदम उठायेगा।''
4. (A) ग्रेनविले ऑस्टिन ने कहा है कि, ‘‘यद्यपि भारत के संविधान ने मजबूत केन्द्र का निर्माण किया है, परन्तु इसने राज्यों को कमजोर भी नहीं किया है। यह एक नये प्रकार का संघ है जो इसकी खास आवश्यकताओं को पूरा करता है।’’
5. (B) लोक सभा में किसी भी विधेयक पर आम बहस द्वितीय वाचन के समय होती है। आम बहस तब होती है जब विधेयक का प्रस्तावक सदन के समक्ष यह प्रस्ताव रखता है कि विधेयक पर विचार किया जाये या इसे प्रवर समिति के विचारार्थ सुपुर्द कर दिया जाये।
6. (A) गिनी-गुणांक आय वितरण की असमानता का माप है। गिनी गुणांक का अधिकतम मूल्य 1 के बराबर होगा तथा न्यूनतम मूल्य शून्य के बराबर होगा। यदि G = 0 तो प्रत्येक व्यक्ति को एक ही आय मिल रही है तथा G = 1 तो एक ही व्यक्ति पूरी आय प्राप्त कर रहा है गिनी गुणांक को 1912 में इटैलियन सांख्यिक कोराडो गिनी ने विकसित किया।
7. (A) भारत में करों का एकत्रीकरण तीन स्तरों पर किया जाता है- केन्द्रीय स्तर, राज्य स्तर एवं स्थानीय स्तर। इन तीनों स्तरों पर करों और उससे एकत्रित धन का आवंटन वित्तीय आयोग के सिफारिशों के अनुरूप विभाजित कर दिया जाता है। कुछ कर अथवा शुल्क केन्द्र सरकार द्वारा लगाये जाते हैं किन्तु उनको एकत्रित करने का दायित्व राज्य सरकारों का होता है और वह ही इससे एकत्रित राजस्व का उपयोग करते हैं इसमें स्टाम्प शुल्क, दवाइयाँ एवं श्रृंगार सामग्रियों का उत्पादन शुल्क जुड़ा है।
8. (C) अंतर्राष्ट्रीय लेन–देन की प्रक्रिया में मुद्रा का परिवर्तनीय होना आवश्यक है। मुद्रा/रुपये की परिवर्तनीयता का अभिप्राय निर्यात एवं अन्य वैधानिक माध्यमों से र्अिजत विदेशी मुद्रा को सरकारी अथवा बाजार के विनिमय दर पर स्वदेशी मुद्रा में बदल लेने से है। अर्जित विदेशी मुद्रा को 1992–93 तक सरकार द्वारा निर्धारित विनिमय दर पर बदलना पड़ता था। सरकारी विनिमय दर कम होने के कारण विदेशी मुद्रा के अनेक प्रेषक एवं अर्जक विदेशी मुद्रा को गुप्त रूप से हवाला बाजार में बेंच देते थे। ज्ञातव्य है कि हवाला बाजार, विदेशी मुद्रा के क्रय–विक्रय का एक प्रकार का काला बाजार है। इस कारण विदेशी मुद्रा का एक भाग जिसे सरकारी कोष में जाना चाहिए, खुले बाजार में पहुँच जाता था। फलस्वरूप आर्थिक सुधारों के एक भाग के रूप में 1992–93 में चालू खाता पर रुपये की आंशिक परिवर्तनीयता को स्वीकार किया गया। सरकार ने 1993–94 में रुपये को व्यापार खाते पर पूर्ण परिवर्तनीय बनाया गया तथा चालू खाते पर 1994-95 (19 August, 1994) को पूर्ण परिवर्तनीय घोषित किया।
9. (C) बैंकिग अधोसंरचना के विकास/विस्तार से वित्तीय समावेशन होगा। वित्तीय समावेशन का उद्देश्य गरीब आबादी के लिए वित्तीय सेवाओं का विस्तार करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं का प्रसार व कमजोर वर्ग की सम्भावित संवृद्धि के द्वार खोलना है।
10. (B) मृदा अपक्षय प्रकृति विरुद्ध मानवीय क्रियाकलापों का दुष्परिणाम होता है। पेड़–पौधों की जड़ें मिट्टी को जकड़े रखती है, जिससे मृदा अपक्षय आसानी से संभव नहीं है किन्तु जहाँ पर वनोन्मूलन हुआ है वहाँ पर परिणामस्वरूप मृदा का अपक्षय हो रहा है। भारत में यह समस्या एक गम्भीर रूप धारण कर चुकी है।