भारतीय नौसेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (SDSC SHAR), कपड़ा मंत्रालय सहित विभिन्न संगठनों में विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है।
भर्ती के बारे में पोस्ट वार विवरण जानने के लिए एक नज़र डालें और इन पदों पर आवेदन करने से पहले पात्रता और अन्य विवरणों की जांच करें।
इन संगठनों ने आज डीप्राइमरी टीचर (पीआरटी), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), साइंटिस्ट बी, ट्रेड्समैन मेट, हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए प्रेस रीलिज जारी की है।
ISRO शिक्षक भर्ती 2022
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (SDSC SHAR) ने प्राइमरी टीचर (PRT) , पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पद के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। 6 अगस्त से 28 अगस्त 2022 तक apps.shar.gov.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
Tags:
vacancy
