प्रश्न-
1. भारत के संविधान के अंतर्गत वाक्-स्वातंत्र्य किसके संरक्षण करने के आधार पर युक्तियुक्त निर्बधन के अध्याधीन होता है?
(a) देश की संप्रभुता और अखंडता
(b) प्रधानमंत्री के पद की गरिमा
(c) केंद्रीय सरकार की मंत्रिपरिषद् की गरिमा
(d) संविधान के क्रियारत रहने की गरिमा
2. सम्पत्ति का अधिकार एक─
(a) मौलिक अधिकार है
(b) नैर्सिगक अधिकार है
(c) सार्वभौमिक अधिकार
(d) कानूनी अधिकार है
3. निम्नलिखित सिद्धान्तों में से कौन-सा एक मंत्रिमण्डलीय और अध्यक्षात्मक शासन प्रणालियों में भेद प्रकट करता है?
(a) सरकार का निश्चित कार्यकाल
(b) न्यायिक पुनरावलोकन
(c) विधायिका का कार्यपालिका से सम्बन्ध
(d) शासन शक्तियों का संकेन्द्रण अथवा विभाजन
4. संघीय व्यवस्था में किस संस्था को `संविधान का सन्तुलन-चक्र' माना जाता है :
(a) विधायिका
(b) कार्यपालिका
(c) न्यायपालिका
(d) प्रेस
5. एक प्रगतिशील कर में–
(a) प्रत्येक व्यक्ति से कर की समान रकम वसूल की जाती है।
(b) प्रत्येक व्यक्ति से समान प्रतिशत कर वसूल किया जाता है।
(c) कर-आधार में वृद्धि से कर की दर में वृद्धि होती है।
(d) केवल कर दाता की आय पर कर लगाया जाता है।
6. कथन (A)–राजकोषीय घाटा, बजटीय घाटे से बड़ा होता है।
कारण (R)–राजकोषीय घाटे का अर्थ है सरकार द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक से उधार लेकर तथा सरकार की अन्य देयताओं से लेकर अपने खर्च पूरे करना।
कूट :
(a) A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है
(b) A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है
7. अनवरत योजना भारत में लागू की गई
(a) 1966–67 में (b) 1969–70 में
(c) 1978–79 में (d) 1989–90 में
8. प्रछन्न बेरोजगारी का सम्बन्ध होता है–
(a) कृषि क्षेत्र (b) सेवाक्षेत्र
(c) उद्योगक्षेत्र (d) उपर्युक्त सभी
9. भारतीय अर्थव्यवस्था में बेरोजगारी की प्रकृति है-
(a) घर्षणीय (b) प्रच्छन्न
(c) संरचनात्मक (d) उपरोक्त सभी
10. भुगतान सन्तुलन में निहित होता है–
(a) दृश्य व्यापार (b) अदृश्य व्यापार
(c) ऋण (d) उपरोक्त सभी
उत्तर-
1. (A) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)क द्बारा भारत के सभी नागरिकों को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता प्रदान की गयी है। वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ है- शब्दों, लेखों, मुद्रणों चिन्हों या किसी अन्य प्रकार से अपने विचारों को व्यक्त करना। वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर निर्बन्धन निम्न परिस्थितियों में लगाये जा सकते हैं- राज्य की सुरक्षा, विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों के हित में, लोक व्यवस्था, सदाचार के हित में, न्यायालय अवमानना, मानहानि, अपराध उद्दीपन और भारत की संप्रभुता एवं अखण्डता आदि के मामलों में।
2. (D) वैधानिक अधिकार और कानूनी अधिकार शब्दावली का अर्थ एक ही हैै। 44वें संविधान संशोधन 1978 द्वारा संपत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों की श्रेणी से हटाकर संविधान भाग 12 के अनुच्छेद 300(क) में शामिल कर इसे वैधानिक/कानूनी रूप प्रदान कर दिया गया है।
3. (C) विधायिका का कार्यपालिका से सम्बन्ध संसदीय और अध्यक्षीय शासन प्रणालियों में भेद प्रकट करता है। संसदीय शासन प्रणाली में कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तरदायी होती है। इसके विपरीत अध्यक्षीय शासन प्रणाली में कार्यपालिका और विधायिका एक दूसरे से अलग रहते हैं।
4. (C) संघीय शासन उस शासन को कहते हैं जिसमें राज्य की शाqक्त केन्द्रीय सरकार और प्रांतीय सरकार के बीच बँटी होती है। संघीय शासन की एक प्रमुख विशेषता उच्चतम न्यायालय का होना है। यह न्यायालय उन वाद-विवादों का निर्णय करता है जो समय-समय पर केन्द्र व प्रांतीय सरकारों के बीच उत्पन्न होते हैं। उच्चतम न्यायालय उन कानूनों को भी अवैध घोषित कर सकता है जो व्यवस्थापिका द्वारा संविधान विरुद्ध बनाए गए हों। इस प्रकार उच्चतम न्यायालय संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करता है। ध्यातव्य है कि संघीय व्यवस्था में न्यायपालिका को `संविधान का संतुलन चक्र' माना जाता है।
5. (C) प्रगतिशील कर प्रणाली के अन्तर्गत आय बढ़ने के साथ-साथ कर की दर भी बढ़ती जाती है। इस कर का भार गरीबों पर कम तथा अमीरों पर अधिक पड़ता है।
6. (A) बजट घाटा, कुल प्राप्तियों एवं कुल व्यय का अंतर होता है। यदि बजटीय घाटे में उधार एवं अन्य देयताएं जोड़ दें तो हमें राजकोषीय घाटा प्राप्त होता है।
7. (C) अनवरत योजना भारत में 1978-79 में लागू की गई। अनवरत योजना जनता सरकार द्वारा 1978 से 1980 तक चलाई गयी। यह योजना गुन्नार मिर्डल द्वारा प्रतिपादित Rदत्त्ग्हु झ्त्aह पर आधारित थी। इसी योजना में Trysem (ट्राईसेम) की शुरुआत की गई।
8. (A) प्रछन्न बेरोजगारी का सम्बन्ध कृषि क्षेत्र से होता है। कृषि क्षेत्र में पाई जाने वाली यह बेरोजगारी उस स्थिति का सूचक है जब श्रमिकों की सीमांत उत्पादकता शून्य होती है। इन व्यक्तियों को कृषि क्षेत्रों से हटाकर अन्यत्र भेजे जाने पर कृषि क्षेत्र की उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।
9. (D) प्रत्येक प्रकार की अर्थव्यवस्था में, चाहे विकसित हो या विकासशील बेरोजगारी की समस्या सामान्यतया पायी जाती है परन्तु बेरोजगारी का स्वभाव विकसित तथा अल्पविकसित देशों में भिन्न-भिन्न होता है। विकसित देशों में अनैच्छिक व घर्षणजनित बेरोजगारी पायी जाती है तथा अल्पविकसित देशों में संरचनात्मक बेरोजगारी पायी जाती है। भारत में प्रछन्न बेरोजगारी भी पायी जाती है।
10. (D) एक देश के निवासियों का विश्व के अन्य देशों के निवासियों के साथ सामान्यतया एक वर्ष के दौरान जो अंतर्राष्ट्रीय र्आिथक व्यवहार या लेन–देन होते हैं उनकी प्रविष्टि जिस विवरण या खाते में करते हैं उसे भुगतान संतुलन विवरण कहते हैं।
Tags:
Question & Answer