- राम चंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं।
- राम चंद्र पौडेल नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। पौडेल को 33,802 मत मिले।
- चुनाव में पौडेल ने सुभाष चंद्र नेमबांग को हराया। सुभाष चंद्र नेमबांग को 15518 वोट मिले थे।
- पौडेल को नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया है। वह बिद्या देवी भंडारी का स्थान लेंगे।
- पौडेल आठ दलों के गठबंधन के साझा उम्मीदवार हैं। गठबंधन में नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी केंद्र) शामिल थे।
- 2008 में गणतंत्र बनने के बाद से नेपाल में यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव था।
- संघीय संसद के कुल 313 सदस्यों और 518 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।
- संघीय एमपी का वोट वेटेज 79 था और प्रांतीय विधानसभा सदस्य का 48 था।
- नेपाल में, एक निर्वाचक मंडल राष्ट्रपति का चुनाव करता है।
Tags:
चर्चित व्यक्ति