- कोलंबिया ने 25 साल में पहली बार महिलाओं को सेना में शामिल होने की अनुमति दी है।
- पिछले महीने 1,296 महिलाओं को कोलंबियाई सेना में भर्ती किया गया।
- कोलंबिया में लंबे समय से 18 से 24 वर्ष की आयु के पुरुषों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा है।
- सेना इन युवाओं को सैन्य अड्डों, बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों में लगाती है जबकि उसके पेशेवर सैनिक मादक पदार्थों की तस्करी में लगे गिरोहों और विद्रोही समूहों का सामना करते हैं।
- अधिकारियों ने इस वर्ष समान आयु वर्ग की महिलाओं को स्वेच्छा से सेना में शामिल होने की अनुमति दी है।
- यह सेना में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है।
- कोलंबियाई सेना में करीब दो लाख सैनिक हैं जिनमें लगभग एक प्रतिशत महिलाएं हैं।
Tags:
विविध