प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(12-07-2024)

1. क्षेत्रीय सुरक्षा समूह कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव का नया सदस्य कौन बना है?
(a) भूटान 
(b) बांग्लादेश 
(c) पाकिस्तान 
(d) ईरान 

2. हाल ही में नाटो शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
(a) पेरिस 
(b) अंकारा 
(c) वाशिंगटन 
(d) लंदन 

3. विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 09 जुलाई 
(b) 10 जुलाई 
(c) 11 जुलाई 
(d) 12 जुलाई 

4. सुप्रीम कोर्ट में एक नए फाइलिंग काउंटर का उद्घाटन किसने किया?
(a) अमित शाह 
(b) डीवाई चंद्रचूड़ 
(c) राजनाथ सिंह 
(d) अनुराग ठाकुर 

5. किसे हाल ही में आर्मी हॉस्पिटल के कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया है?
(a) अभिनव सिंह 
(b) शंकर नारायण
(c) गुरप्रीत मान
(d) इनमें से कोई नहीं 

6. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफैंट' शुरू किया है?
(a) थाईलैंड
(b) बहरीन 
(c) वियतनाम 
(d) मंगोलिया 

7. हाल ही में किस बैंक ने 'एमएसएमई सहज' सुविधा की शुरुआत की है?
(a) एसबीआई
(b) पीएनबी 
(c) येस बैंक 
(d) एक्सिस बैंक  

8. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की किस एजेंसी ने वार्षिक विश्व ड्रग रिपोर्ट जारी की है?
(a) डब्ल्यूएचओ 
(b) यूनिसेफ 
(c) यूएनओडीसी 
(d) यूनेस्को 

9. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
(a) डॉ. बी.एन. गंगाधर 
(b) अरुण पूरी 
(c) राजीव सिन्हा 
(d) आनंद विश्वनाथ 

10. भारतीय मसाला बोर्ड ने एआई उपकरण विकसित करने के लिए किसके साथ समझौता किया है?
(a) एनआईसी
(b) टेक महिंद्रा 
(c) गूगल 
(d) माइक्रोसॉफ्ट

उत्तर:-

1. (b) बांग्लादेश 

क्षेत्रीय सुरक्षा समूह कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश को समूह के पांचवें सदस्य देश के रूप में शामिल कर लिया है. इससे पहले इस समूह में भारत, श्रीलंका, मॉरीशस और मालदीव शामिल थे. कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की स्थापना साल 2020 में की गयी थी.   

2. (c) वाशिंगटन 

हाल ही में सैन्य गठबंधन नाटो के शिखर सम्मेलन का आयोजन अमेरिका के वाशिंगटन में किया गया. इस सम्मेलन में यूक्रेन की सदस्यता पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही यूक्रेन को अगले वर्ष के भीतर सैन्य सहायता के रूप में न्यूनतम 40 बिलियन यूरो (43.28 बिलियन डॉलर) की धनराशि प्रदान करने पर विचार किया गया. NATO 32 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी सैन्य गठबंधन है.   

3. (c) 11 जुलाई 

विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है. विश्व जनसंख्या दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित किया गया था और पहली बार 1989 में मनाया गया था. यह विचार 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या के पाँच अरब तक पहुँचने से प्रेरित था. विश्व जनसंख्या दिवस 2024 का थीम "किसी को पीछे न छोड़ें, सभी को गिनें" (Leave no one behind, count everyone)  है. 

4. (b) डीवाई चंद्रचूड़ 

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में एक नए फाइलिंग काउंटर का उद्घाटन किया. यह एक बहु सुविधा केंद्र है जिसे सर्वोच्च न्यायालय के न्याय तक पहुंच मिशन के तहत स्थापित किया गया है. साथ ही सीजेआई चंद्रचूड़ ने ब्राजील के न्यायाधीश जस्टिस एंटोनियो बेंजामिन का स्वागत किया और उन्हें भारत का एक महान मित्र बताया. 

5. (b) शंकर नारायण

लेफ्टिनेंट जनरल शंकर नारायण ने हाल ही में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के शीर्ष अस्पताल - आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के कमांडेंट के रूप में पद संभाला है. वह 1982 ('यू') बैच के पूर्व छात्र है. लेफ्टिनेंट जनरल शंकर ने नई दिल्ली से नियोनेटोलॉजी में पोस्ट-डॉक्टरल उप-विशेषज्ञता की और किंग्स कॉलेज अस्पताल, लंदन में बाल चिकित्सा लीवर प्रत्यारोपण में प्रशिक्षण लिया है. 

6. (d) मंगोलिया 

भारतीय सेना और मंगोलियाई सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफैंट' (Nomadic Elephant) के 16वें संस्करण की शुरुआत 3 जुलाई से उमरोई, मेघालय में हुई. इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना है. दो सप्ताह तक चलने वाल्रे इस अभ्यास का समापन 16 जुलाई को होगा.   

7. (a) एसबीआई

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में अपने ग्रहकों के लिए "एमएसएमई सहज" सुविधा की शुरुआत की है. इसकी मदद से बैंक के ग्राहक 15 मिनट से भी कम समय में अपने जीएसटी-पंजीकृत बिक्री चालान के खिलाफ ₹1 लाख तक का वित्त प्राप्त कर सकते हैं. एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि एसबीआई एसएमई बिजनेस लोन में डिजिटल समाधान पेश किया जा रहा है. 

8. (c) यूएनओडीसी 

अपराध और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने वाली संयुक्त राष्ट्र (यूएन) एजेंसी (यूएनओडीसी) ने हाल ही में अपनी वार्षिक विश्व ड्रग रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि नशीली दवाओं का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या 2022 में बढ़कर 292 मिलियन हो गई है, जो पिछले दस वर्षों में 20 प्रतिशत की वृद्धि है. 

9. (a) डॉ. बी.एन. गंगाधर 

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हाल ही में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission) के अध्यक्ष के रूप में डॉ. बी.एन. गंगाधर को नियुक्त किया है. यंकी नियुक्ति 4 वर्ष की अवधि के लिए की गयी है. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, भारत में एक वैधानिक निकाय है जो चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा पेशेवरों, संस्थानों और अनुसंधान को नियंत्रित करता है. इसकी स्थापना 25 सितंबर 2020 को की गयी थी जिसने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का स्थान लिया. 

10. (a) एनआईसी

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और भारतीय मसाला बोर्ड ने सिक्किम में बड़ी इलायची रोगों का पता लगाने के लिए एआई उपकरण विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. कोलकाता में एनआईसी के एआई उत्कृष्टता केंद्र द्वारा संचालित इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बीमारियों की शीघ्र पता लगाकर उसका निराकरण करना है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Bangladesh becomes the 27th member of the International Big Cat Alliance

In a significant development for wildlife conservation in South Asia, Bangladesh became the 27th member of the International Big Cat Allianc...

Popular Posts