भारत की पहली एडवांस्ड 3डी ग्लास सेमीकंडक्टर पैकेजिंग सुविधा ओडिशा में

  • भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ओडिशा सरकार ने इंटेल और 3डी ग्लास सॉल्यूशंस के साथ समझौता किया है।
  •  28-29 मई 2026 को हुए इस करार के तहत अत्याधुनिक ग्लास सब्सट्रेट तकनीक को भारत में विकसित किया जाएगा। यह परियोजना 
  • भुवनेश्वर के इंफो वैली क्षेत्र में स्थापित होने जा रही है, जिससे देश के सेमीकंडक्टर विनिर्माण ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।
  • सेमीकंडक्टर पैकेजिंग इलेक्ट्रॉनिक चिप्स को सुरक्षित रखने और उन्हें विभिन्न उपकरणों में उपयोग योग्य बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। 
  • उन्नत पैकेजिंग तकनीकों के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की क्षमता, गति और प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया जाता है।
  •  3डी ग्लास आधारित पैकेजिंग तकनीक को इस क्षेत्र की अगली पीढ़ी की तकनीक माना जाता है।
  • इस परियोजना को अगस्त 2025 में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृति मिली थी। 
  • इसका संचालन अमेरिकी कंपनी 3D Glass Solutions अपनी भारतीय इकाई Heterogeneous Integration Packaging Solutions Private Limited के माध्यम से करेगी। 
  • यह पहल भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत उपस्थिति दिलाने और उच्च तकनीकी विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

‘Mission Ornamental Fish 2031’

On September 3, 2026, Vice President C.P. Radhakrishnan released the strategic action plan for ‘Mission Ornamental Fish 2031’ at Agatti, Lak...

Popular Posts