संयुक्त राष्ट्र की यौन हिंसा निगरानी सूची में इज़राइल और रूस का नाम शामिल


  • संयुक्त राष्ट्र ने 28-29 मई 2026 को जारी अपनी वार्षिक संघर्ष-संबंधी यौन हिंसा रिपोर्ट में इज़राइल और रूस की सैन्य एवं सुरक्षा एजेंसियों को आधिकारिक ब्लैकलिस्ट में शामिल किया है। 
  • यह सूची उन सरकारी और गैर-सरकारी पक्षों की पहचान करती है जिन पर सशस्त्र संघर्षों के दौरान यौन हिंसा के गंभीर मामलों में संलिप्तता के विश्वसनीय प्रमाण मिले हैं। वर्ष 2025 की रिपोर्ट में लगभग एक दर्जन देशों से जुड़े 77 पक्षों को सूचीबद्ध किया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव की यह वार्षिक रिपोर्ट युद्ध और संघर्ष क्षेत्रों में होने वाली यौन हिंसा की घटनाओं का आकलन करती है।
  •  इसमें बलात्कार, यौन दासता, जबरन नग्नता, जननांगों पर हिंसा और अन्य प्रकार के यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं में शामिल पक्षों को चिन्हित किया जाता है, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाए जा सकें।
  • रिपोर्ट के इतिहास में पहली बार इज़राइल को इस ब्लैकलिस्ट में शामिल किया गया है।
  •  संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वर्ष 2023 से 2025 के बीच इज़राइल और अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनी बंदियों के विरुद्ध यौन हिंसा से जुड़े कई मामलों का दस्तावेजीकरण किया गया। 
  • सत्यापित घटनाओं में बलात्कार, सामूहिक यौन उत्पीड़न, जननांगों पर शारीरिक हिंसा, जबरन नग्नता तथा अपमानजनक तलाशी प्रक्रियाएं शामिल थीं। रिपोर्ट के अनुसार इन घटनाओं से पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग प्रभावित हुए हैं।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम संघर्ष क्षेत्रों में मानवाधिकारों के संरक्षण और यौन हिंसा के मामलों में अंतरराष्ट्रीय जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts