- वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक बेहद शक्तिशाली और दूरस्थ फास्ट रेडियो बर्स्ट (FRB) की खोज की है, जिसे “FRB 20240304B” नाम दिया गया है।
- यह रहस्यमयी रेडियो संकेत लगभग 10 अरब वर्षों की यात्रा तय कर पृथ्वी तक पहुँचा।
- इसका पहला पता 4 मार्च 2024 को दक्षिण अफ्रीका में स्थित “मीरकैट” रेडियो टेलीस्कोप द्वारा लगाया गया था।
- इसके बाद वैज्ञानिकों ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से उस आकाशगंगा की पहचान की, जहां से यह संकेत उत्पन्न हुआ था।
- अध्ययन में यह आकाशगंगा एक छोटी, अनियमित तथा कम द्रव्यमान वाली बौनी तारा-निर्माण आकाशगंगा निकली।
- वैज्ञानिकों के अनुसार यह खोज ब्रह्मांड के शुरुआती दौर, आकाशगंगाओं की उत्पत्ति और उनके विकास को बेहतर ढंग से समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Tags:
वैज्ञानिक परिदृश्य
