- दक्षिण कोरिया में तकनीक और आध्यात्मिक परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला।
- जोग्येसा मंदिर में 6 मई 2026 को ‘गाबी’ नाम के पहले मानवाकार रोबोट भिक्षु को लोगों के सामने पेश किया गया।
- यह विशेष कार्यक्रम बुद्ध जयंती से पहले जोग्ये द्वारा आयोजित किया गया था।
- पारंपरिक बौद्ध अनुष्ठानों में भाग लेकर इस रोबोट ने श्रद्धालुओं और दर्शकों का खास ध्यान खींचा।
- ‘गाबी’ एक अत्याधुनिक मानवाकार रोबोट है, जिसे इंसानों जैसी बनावट के साथ तैयार किया गया है।
- इसमें सिर, धड़, हाथ और पैर जैसी संरचनाएं मौजूद हैं।
- लगभग 130 सेंटीमीटर ऊंचे इस रोबोट को कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक भूरे और धूसर रंग के बौद्ध वस्त्र पहनाए गए।
- यह रोबोट Unitree G1 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे Unitree Robotics ने विकसित किया है।
- इस प्रस्तुति ने यह दिखाया कि आधुनिक तकनीक अब धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ भी नए प्रयोग कर रही है।
Tags:
अतंराष्ट्रीय परिदृश्य
