नशा मुक्त भारत सप्ताह 2026

  • भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 17 से 26 जून 2026 तक देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह 2026’ का आयोजन किया। 
  • यह कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान (Nasha Mukt Bharat Abhiyaan) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य नशीले पदार्थों की मांग को कम करना, लोगों में जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।
  •  इस विशेष अभियान का समापन 26 जून, अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर किया गया।
  • नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत वर्ष 2020 में देशव्यापी जनजागरूकता अभियान के रूप में की गई थी। 
  • इसका उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना, नशीले पदार्थों की मांग को कम करना तथा परामर्श और पुनर्वास सेवाओं को सुदृढ़ बनाना है। 
  • अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, गांवों, शहरी स्थानीय निकायों और विभिन्न समुदायों में जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सेवाएं और जनसहभागिता आधारित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। 
  • इस अभियान में युवा और महिलाएं प्रमुख लक्ष्य समूह हैं, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Principal & Head Master Vol 1, 2, 3 + Solved Papers & Practice Book 2027

Principal & Head Master Vol 1, 2, 3 + Solved Papers & Practice Book 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts