भारत ने पहली बार सैटेलाइट आधारित विमान लैंडिंग प्रणाली का सफल परीक्षण किया

  • भारत ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एक नई तकनीकी उपलब्धि हासिल करते हुए 27 जून 2026 को उदयपुर हवाई अड्डे पर पहली बार सैटेलाइट आधारित लैंडिंग सिस्टम (SBAS) एप्रोच का सफल परीक्षण किया।
  •  यह परीक्षण नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की निगरानी में इंडिगो के एयरबस A320 विमान से किया गया। 
  • परीक्षण के दौरान विमान ने स्वदेशी गगन (GAGAN) प्रणाली की सहायता से सफलतापूर्वक एप्रोच पूरी, जिससे भारत की आधुनिक विमानन नेविगेशन क्षमता को नई मजबूती मिली।
  • गगन (GAGAN) का पूर्ण रूप GPS Aided GEO Augmented Navigation है। यह भारत की सैटेलाइट आधारित ऑगमेंटेशन प्रणाली (SBAS) है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। 
  • यह प्रणाली भू-स्थिर उपग्रहों और ग्राउंड रेफरेंस स्टेशनों की सहायता से जीपीएस संकेतों की सटीकता बढ़ाती है, जिससे विमानों को लगभग 3 मीटर तक की नेविगेशन सटीकता प्राप्त होती है। 
  • इससे खराब मौसम में भी सुरक्षित, सटीक और अधिक दक्ष विमान संचालन संभव हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Civil Engineering A to Z Module 6 Chapterwise Solved Papers 2027

Civil Engineering A to Z Module 6 Chapterwise Solved Papers 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts