अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का 27वां सदस्य बना बांग्लादेश

  • दक्षिण एशिया में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास के तहत 24 जून 2026 को बांग्लादेश ने अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस की सदस्यता ग्रहण करते हुए इसका 27वां सदस्य देश बनने का गौरव प्राप्त किया। 
  • बांग्लादेश के इस कदम से विशेष रूप से Sundarbans क्षेत्र में बाघों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के लिए भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग और अधिक मजबूत होगा।
  • अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस एक संधि-आधारित अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका मुख्यालय ऩई दिल्मेंली  स्थित है। 
  • इसकी स्थापना का विचार अप्रैल 2023 में नरेंद मोदी द्वारा Project Tiger के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तुत किया गया था।
  •  बाद में 23 जनवरी 2025 को इसे औपचारिक रूप से एक अंतर-सरकारी संगठन और स्वतंत्र विधिक इकाई का दर्जा प्राप्त हुआ।
  • इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य विश्व की सात प्रमुख बड़ी बिल्ली प्रजातियों—बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा—के संरक्षण हेतु सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। 
  • इसके अंतर्गत अनुसंधान, तकनीकी सहायता, क्षमता निर्माण, वित्तीय सहयोग तथा ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

L&T's Mega AI Deal

L&T has secured a major order worth ₹10,000 crore to ₹15,000 crore for AI infrastructure in India. This is considered one of the country...

Popular Posts