ओडिशा के पुरी में BRICS देशों का दूसरा आपदा जोखिम न्यूनीकरण तकनीकी सम्मेलन

  • ओडिशा के प्रसिद्ध तीर्थनगरी पुरी में 3 से 5 जून 2026 तक BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण (Disaster Risk Reduction) कार्य समूह की दूसरी तकनीकी बैठक आयोजित की जा रही है। 
  • भारत की BRICS अध्यक्षता 2026 के तहत आयोजित यह सम्मेलन आपदा प्रबंधन और जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
  • सम्मेलन का आयोजन पुरी के ताज पुरी रिजॉर्ट में किया गया है, जहां 11 देशों के प्रतिनिधि विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
  • इस बैठक में BRICS सदस्य देशों के अलावा हाल ही में समूह से जुड़े साझेदार देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान आपदा पूर्व तैयारी, तकनीकी नवाचार, जोखिम आकलन, क्षमता निर्माण तथा आपदा के समय अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। 
  • इसका उद्देश्य प्राकृतिक और मानव-जनित आपदाओं से निपटने के लिए साझा रणनीतियां विकसित करना और अनुभवों का आदान-प्रदान करना है।
  • BRICS दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक प्रभावशाली समूह है। 
  • इसकी शुरुआत ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई थी, जबकि अब इसमें सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, ईरान और इंडोनेशिया जैसे नए देश भी शामिल हो चुके हैं। 
  • वर्ष 2026 में भारत BRICS की अध्यक्षता कर रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(11-08-2026)

प्रश्न 1 केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अगस्त 2026 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक के रूप में किसके कार्यकाल को एक वर्ष...

Popular Posts