स्टारशिप का 13वां परीक्षण

  • 24 जुलाई 2026 को स्पेसएक्स ने टेक्सास स्थित स्टारबेस से स्टारशिप की 13वीं परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक लॉन्च की।
  •  इस मिशन के तहत 20 उन्नत स्टारलिंक V3 उपग्रहों को उपकक्षीय (Suborbital) अंतरिक्ष में तैनात किया गया। हालांकि, यह मिशन केवल उपग्रहों की तैनाती तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका एक प्रमुख उद्देश्य अंतरिक्ष में रैप्टर इंजन को दोबारा प्रज्वलित (In-space Relight) करने की क्षमता का परीक्षण करना भी था।
  • इसके साथ ही पिछले परीक्षणों के बाद हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में किए गए सुधारों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया गया।
  • स्टारलिंक स्पेसएक्स की सैटेलाइट-आधारित ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा है, जबकि स्टारलिंक V3 इसके नवीनतम और अधिक उन्नत उपग्रह हैं, जिन्हें अधिक बैंडविड्थ, बेहतर नेटवर्क क्षमता और तेज इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
  • इस परीक्षण में शामिल सभी 20 उपग्रह स्टारशिप के समान उपकक्षीय मार्ग पर भेजे गए। 
  • मिशन के दौरान आवश्यक तकनीकी आंकड़े एकत्र करने के बाद इन्हें पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश (Re-entry) के दौरान नष्ट होने के लिए डिजाइन किया गया था। 
  • इनमें से छह उपग्रहों में विशेष कैमरे लगाए गए थे, जिन्होंने उड़ान के दौरान स्टारशिप के लाइव दृश्य पृथ्वी तक प्रसारित किए।
  •  इन फुटेज और आंकड़ों की मदद से इंजीनियरों को उड़ान के दौरान यान के प्रदर्शन, स्थिरता और तकनीकी व्यवहार का विस्तृत विश्लेषण करने में सहायता मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uzbekistan's highest state honor for PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi has been conferred with Uzbekistan's highest state honor, the ‘Order of Oliy Darajali Do‘stlik’. Uzbekistan...

Popular Posts