‘वीव्स ऑफ इंडिया’ प्रदर्शनी से भारतीय हथकरघा कला को नई पहचान

  • नई दिल्ली के सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम, जनपथ में 24 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित ‘वीव्स ऑफ इंडिया फेस्टिवल’ देश की समृद्ध हथकरघा परंपरा और बुनकरी कला का भव्य प्रदर्शन कर रहा है।
  •  इस प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों की 116 पारंपरिक विरासत बुनाइयों को एक ही मंच पर प्रदर्शित किया गया है, जिससे आगंतुक देश की विविध हस्तकरघा संस्कृति से परिचित हो सकें।
  • यह आयोजन 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। भारत में हर वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है।
  •  इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी, जिसका उद्देश्य 1905 के स्वदेशी आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देना और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है।
  • ‘वीव्स ऑफ इंडिया फेस्टिवल’ जैसे आयोजन न केवल भारतीय हथकरघा उत्पादों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता को उजागर करते हैं, बल्कि देशभर के बुनकरों को अपनी पारंपरिक कला प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। 
  • साथ ही, यह पहल भारतीय बुनाई शैलियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और हस्तकरघा उद्योग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uzbekistan's highest state honor for PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi has been conferred with Uzbekistan's highest state honor, the ‘Order of Oliy Darajali Do‘stlik’. Uzbekistan...

Popular Posts