डब्ल्यूएसआईएस प्राइज 2026

  • भारत के दूरसंचार विभाग (DoT) की समृद्ध ग्राम इंटीग्रेटेड फिजिटल सर्विसेज परियोजना ने 9 जुलाई 2026 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित WSIS Prizes 2026 में ‘Enabling Environment’श्रेणी का Global Winner पुरस्कार प्राप्त किया। 
  • यह सम्मान ग्रामीण भारत में डिजिटल समावेशन, आधुनिक सार्वजनिक सेवाओं की आसान उपलब्धता और तकनीक-आधारित विकास के लिए भारत की पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।
  • यह परियोजना फिजिटल (Phygital) मॉडल पर आधारित है, जिसमें भौतिक सेवा केंद्रों को भारतनेट की हाई-स्पीड डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़कर ग्रामीण नागरिकों तक विभिन्न सरकारी एवं डिजिटल सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाती हैं। 
  • भारतनेट, देश की प्रमुख ब्रॉडबैंड परियोजना है, जो ग्राम पंचायतों को तेज इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराती है और इसी नेटवर्क के माध्यम से अंतिम छोर (Last-Mile) तक सेवाओं का विस्तार किया जाता है।
  • समृद्ध ग्राम योजना के अंतर्गत स्थापित प्रत्येक समृद्धि केंद्र को इस प्रकार विकसित किया गया है कि वह लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित कई गांवों को एकीकृत डिजिटल सेवाएं प्रदान कर सके। 
  • वर्तमान में इस परियोजना के पायलट केंद्र मध्य प्रदेश के गुना जिले के उमरी, आंध्र प्रदेश के नरकोडुरु तथा उत्तर प्रदेश के चौरावाला में स्थापित किए गए हैं, जहां ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न डिजिटल और सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts