ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026


  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा 8 जुलाई 2026 को जारी ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में भारत की राजधानी नई दिल्ली को 173 शहरों में 120वां स्थान प्राप्त हुआ। 
  • शहर का कुल स्कोर 48.1 रहा। यह वार्षिक सूचकांक विश्व के प्रमुख शहरों में जीवन की गुणवत्ता का आकलन करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, अवसंरचना, संस्कृति एवं पर्यावरण तथा स्थिरता जैसे मानकों के आधार पर रैंकिंग जारी करता है। 
  • इस वर्ष डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन लगातार दूसरे वर्ष दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर घोषित हुई।
  • नई दिल्ली का सबसे बेहतर प्रदर्शन शिक्षा श्रेणी में रहा, जहां उसे 66.7 अंक मिले। अवसंरचना के लिए शहर को 58.9 अंक, स्वास्थ्य सेवाओं में 41.7 अंक तथा संस्कृति एवं पर्यावरण श्रेणी में 35.4 अंक प्राप्त हुए। इन सभी मानकों के समग्र मूल्यांकन के आधार पर नई दिल्ली को कुल 48.1 अंक देकर 120वें स्थान पर रखा गया।
  • भारतीय शहरों में नई दिल्ली सर्वोच्च स्थान पर रही, जबकि मुंबई को 121वां, चेन्नई को 123वां और बेंगलुरु को 127वां स्थान मिला।
  •  रिपोर्ट के अनुसार भारतीय शहरों ने शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों के मामले में अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वायु प्रदूषण, बढ़ता यातायात, आवास संबंधी समस्याएं और शहरी बुनियादी ढांचे पर बढ़ते दबाव जैसी चुनौतियों के कारण उनकी वैश्विक रैंकिंग प्रभावित हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts