भारत का पहला उच्च ऊंचाई चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र

  • उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में देश का पहला उच्च ऊंचाई चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र स्थापित करेगी।
  •  इसके लिए वर्तमान आईसीएमआर फील्ड स्टेशन का विस्तार और आधुनिकीकरण कर उसे एक अत्याधुनिक बहुविषयक अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाली आबादी पर पड़ने वाले स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों का अध्ययन करना, ऊंचाई से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए वैज्ञानिक समाधान विकसित करना तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।
  •  साथ ही, यह केंद्र उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के लिए आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान, स्वास्थ्य नीति निर्माण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts