अखिल भारतीय जल सचिव सम्मेलन


  • जल शक्ति मंत्रालय के नेतृत्व में 13–14 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में अखिल भारतीय जल सचिव सम्मेलन आयोजित किया गया। 
  • इस दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जल विभागों के सचिवों सहित लगभग 200 वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
  • सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश में जल शासन (Water Governance) को सुदृढ़ बनाना, जल संसाधनों के कुशल प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा जल संरक्षण से संबंधित चुनौतियों के समाधान के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। 
  • इस अवसर पर सभी राज्यों ने “जल सुरक्षित, भारत सुरक्षित” के लक्ष्य को निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
  • सम्मेलन के समापन दिवस, 14 जुलाई 2026 को जल प्रबंधन से जुड़े तीन महत्वपूर्ण दस्तावेज जारी किए गए।
  • इनमें वाराणसी के लिए उपचारित (Treated) जल के पुनः उपयोग की शहर-स्तरीय कार्ययोजना तथा कृत्रिम भूजल पुनर्भरण एवं भूजल संरक्षण संरचनाओं के संचालन एवं रखरखाव (O&M) मैनुअल प्रमुख हैं।
  •  इन दस्तावेजों का उद्देश्य उपचारित जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा देना, भूजल संरक्षण को अधिक प्रभावी बनाना तथा जल संसाधनों के सतत एवं वैज्ञानिक प्रबंधन को प्रोत्साहित करना है, जिससे भविष्य में संभावित जल संकट का बेहतर ढंग से सामना किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

National Engineers' Day

National Engineers’ Day is celebrated in India every year on September 15. This day marks the birth anniversary of the country's eminent...

Popular Posts