प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

  • 7 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्ण’ (Bintang Adipurna) से अलंकृत किया गया। 
  • जकार्ता स्थित इस्ताना मर्देका राष्ट्रपति भवन में आयोजित आधिकारिक समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
  •  प्रधानमंत्री मोदी 6–8 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर हैं।
  •  यह सम्मान दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रहे द्विपक्षीय संबंधों, व्यापक रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय सहयोग को नई ऊंचाई प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण प्रतीक माना जा रहा है।
  • ‘बिंतांग आदिपूर्ण’, जिसे ‘स्टार ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया – फर्स्ट क्लास’ के नाम से भी जाना जाता है, इंडोनेशिया का सर्वोच्च राष्ट्रीय नागरिक सम्मान है। इसकी स्थापना 1959 में की गई थी। 
  • यह अलंकरण उन विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की राष्ट्रीय एकता, विकास, समृद्धि तथा वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान प्रदान किया जाना भारत-इंडोनेशिया संबंधों की बढ़ती निकटता और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के मजबूत सामरिक सहयोग का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India won a historic silver in the Under-20 javelin.

Indian javelin thrower Ashish Yadav won the silver medal in the men's javelin throw event at the World Athletics U-20 Championships held...

Popular Posts