गुजरात में बन पहला एयर-फिल्ड रबर डैम

  • गुजरात सरकार राज्य में पहली बार एयर-फिल्ड रबर डैम तकनीक पर आधारित दो आधुनिक बांध विकसित कर रही है।
  • ये परियोजनाएं छोटा उदयपुर जिले की हेरन नदी तथा तापी जिले की अंबिका नदी पर स्थापित की जा रही हैं।
  •  दक्षिण कोरिया की उन्नत तकनीक से निर्मित इन रबर डैमों का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का प्रभावी संरक्षण, सिंचाई क्षमता में वृद्धि तथा बाढ़ नियंत्रण को सुदृढ़ बनाना है। 
  • यह पहल केंद्र सरकार के ‘कैच द रेन’ अभियान के अनुरूप जल संसाधनों के सतत प्रबंधन और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • राज्य का पहला राजवसाना रबर डैम छोटा उदयपुर जिले के राजवसाना गांव में, जबकि दूसरा पाठकवाड़ी रबर डैम तापी जिले के पाठकवाड़ी गांव में बनाया जा रहा है।
  •  दोनों परियोजनाओं पर कुल 162 करोड़ रुपये से अधिक की लागत अनुमानित है। इनमें राजवसाना परियोजना की लागत लगभग 82.97 करोड़ रुपये तथा पाठकवाड़ी परियोजना की लागत 79.13 करोड़ रुपये से अधिक है। 
  • 6 जुलाई 2026 तक राजवसाना डैम का लगभग 75 प्रतिशत तथा पाठकवाड़ी डैम का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
  •  राजवसाना परियोजना के सितंबर 2027 तक चालू होने की संभावना है, जिससे 25 गांवों की लगभग 3,420 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। वहीं पाठकवाड़ी रबर डैम के माध्यम से लगभग 650 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को स्थायी सिंचाई उपलब्ध कराई जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts