कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026

  • भारत ने नाइजीरिया के लागोस में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। 
  • अंडर-23 और सीनियर वर्ग की स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 35 पदक जीते, जिसमें 13 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल रहे। 
  • इस दमदार प्रदर्शन के चलते भारत को विल्किन्सन स्वॉर्ड ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया, जो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन करने वाली टीम को प्रदान की जाती है।
  • भारतीय टीम ने प्रतियोगिता के शुरुआती दौर से ही अपना दबदबा कायम रखा। 
  • 9 अगस्त को अंडर-23 व्यक्तिगत मुकाबलों में भारत ने 17 पदक हासिल किए।
  •  निखिल वाघ, जोयस अशिता, प्राची लोहान और जेफरलिन ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय अभियान को शानदार शुरुआत दिलाई। 
  • इन सफलताओं ने टीम का मनोबल बढ़ाया और आगे के मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया।
  • इसके बाद 10 अगस्त को तनिक्शा खत्री ने सीनियर महिला एपे व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा। 
  • फाइनल मुकाबले में उन्होंने खुषी डभाड़े को 15-7 से मात दी। यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि सीनियर व्यक्तिगत स्पर्धा में यह चैंपियनशिप का भारत का पहला स्वर्ण पदक था। 
  • वहीं, 11 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों ने सीनियर व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पांच और पदक अपने नाम किए, जिनमें तीन स्वर्ण पदक शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027

Super TET I-V Solved & Practice Book 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts