राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026

  • भारत ने 23 अगस्त 2026 को तीसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया।
  •  यह दिवस 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित शिव शक्ति प्वाइंट पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की याद में मनाया जाता है। 
  • इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला देश बना।
  • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ती क्षमता, स्वदेशी तकनीक और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का अवसर है। इसके जरिए देश की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, अनुसंधान, नवाचार और युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया जाता है।
  • वर्ष 2026 के राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम “Towards Viksit Bharat: Innovating, Collaborating and Aspiring to Global Space Leadership” रखी गई। 
  • यह थीम विकसित भारत के लक्ष्य के साथ भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं और वैश्विक नेतृत्व की दिशा को दर्शाती है।
  • इस अवसर पर मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम अहमदाबाद स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर में आयोजित किया गया। 
  • कार्यक्रम के दौरान अंतरिक्ष तकनीक से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई और विशेषज्ञों के व्याख्यान तथा पैनल चर्चाएं हुईं।
  •  इनमें भारत के अंतरिक्ष मिशनों, तकनीकी उपलब्धियों और अंतरिक्ष क्षेत्र में भविष्य के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

American artist Peter Nagy passes away

American artist and art gallery director Peter Nagy passed away on October 13, 2026, at the age of 67, following a prolonged illness. He beg...

Popular Posts