अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना

  • तमिलनाडु सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परिवारों को राहत देने के लिए ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ योजना शुरू करने की तैयारी में है।
  •  सरकार की योजना इसे जनवरी 2027 में पोंगल के आसपास लागू करने की है।
  • इस योजना के तहत पात्र परिवारों को पहले घरेलू गैस सिलेंडर खरीदना होगा। खरीदारी के बाद सरकार तय सब्सिडी की रकम सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर करेगी। 
  • यानी उपभोक्ता को सिलेंडर की खरीद के समय पूरी राशि चुकानी होगी और बाद में सब्सिडी उसके खाते में वापस आएगी।
  • सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से सब्सिडी का लाभ सीधे सही व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। 
  • बढ़ते घरेलू खर्च के बीच यह योजना खास तौर पर निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए राहत का माध्यम बन सकती है।
  • ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ पर सरकार का अनुमानित वार्षिक खर्च करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है।
  •  इससे यह भी स्पष्ट होता है कि तमिलनाडु सरकार अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों पर बड़े स्तर पर खर्च जारी रखने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India's first women's commando conversion course

The National Security Guard (NSG) has taken a significant step towards providing specialized commando training to female security personnel....

Popular Posts